@ नई दिल्ली :-
25 जुलाई2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से लोनी-भोपुरा रोड स्थित इन्द्रप्रस्थ मल्टी स्टोरी आवासीय परिसर में इन्द्रप्रस्थ मल्टी स्टोरी सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल, न्यायिक सदस्य, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन..टी.), नई दिल्ली रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अफरोज़ अहमद, विशेषज्ञ सदस्य, एन..टी., नई दिल्ली ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
समारोह में अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, एसीपी अतुल सिंह, राव निशाना एवं डॉ. नदीम कुरैशी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गाज़ियाबाद से सतेन्द्र प्रताप सिंह, तथा गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (.डी.ए.) के अधिशासी अभियंता राव कुमार एवं सहायक अभियंता विनोद कटारिया ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के प्रयासों की सराहना की।
इस अभियान का सफल संचालन इन्द्रप्रस्थ मल्टी स्टोरी सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों भानु प्रताप सिंह, अनिल कसाना, अनूप कुमार वर्मा, सचिन बाजपेयी, ओम सिंह, निखिल नैकर तथा चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में परिसर के निवासियों पूर्णेंदु ,नीरज , कुलदीप , दिनेश कुमार , दिनेश ठाकुर , रजनीश श्रीवास्तव , अमित तिवारी , गोपाल कृष्ण सहित अनेक नागरिकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। यह आयोजन केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश देने में भी सफल रहा।


