02 शातिर वाहन चोर आये दून पुलिस की गिरफ़्त में

@ देहरादून उत्तराखंड :-

25 जुलाई 2026 को वादी ओम अग्रवाल द्वारा बिधौली से अपनी स्कूटी चोरी होने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेम नगर में मु.अ.सं.- 146/26, धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया ।

वाहन चोरी की घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर कोतवाली प्रेम नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 25/07/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी की घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा देहरादून में अलग-अलग स्थान से पांच अन्य दो पहिया वाहनों को चोरी करना बताया गया, जिन्हें अभियुक्तो की निशानदेहि पर प्रेमनगर स्थित खंडर से बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों आपस में दोस्त है जो एक-दूसरे को काफी समय से जानते है तथा नशा करने के आदि है, नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए दोनो अभियुक्त सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिल/ स्कूटी को मौका देखकर चोरी कर लेते है। अभियुक्तो से बरामद वाहनो में से एक स्कूटी को अभियुक्तों द्वारा बिधोली हॉस्टल के बाहर से तथा एक मोटर साइकिल को नेहरु कालोनी क्षेत्र से चोरी किया था। शेष वाहनो को अभियुक्तो द्वारा नशे में देहरादून के अलग-अलग स्थानों से चोरी कर उक्त खंडर में छिपाकर रखा था, जिन्हें अभियुक्त मौका देखकर गैर प्रांत ले जाकर बेचने की फिराक में थे। अभियुक्तो से बरामद अन्य दो पहिया वाहनों के संबंध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1- जावेद पुत्र मोमिन निवासी अम्बीवाला, थाना प्रेम नगर, उम्र – 22 वर्ष
2- वंश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी विंग नंबर 6, प्रेम नगर, थाना प्रेम नगर, उम्र 20 वर्ष

विवरण बरामद वाहन :-

1- स्कूटी UK07FE-0453 (संबंधित कोतवाली प्रेम नगर)
2- मोटरसाइकिल UK07AQ-9940 (संबंधित थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून)
3- अपाची RTR 180 सफेद रंग बिना नंबर प्लेट
4- मोटरसाइकिल टीवीएस रेंजर वाहन संख्या UK16F4673 रंग काला लाल
5- एक्टिवा रंग गहरा नीला वाहन RJ 05 TS 1301
6- पल्सर रंग काला व सफेद NS 200 वाहन संख्या UK07AW7606

पुलिस टीम :-

1- व०उ०नि० मुकेश थलेड़ी, थाना प्रेम नगर
2- उ०नि० जैनेंद्र सिंह राणा चौकी प्रभारी बिधौली
3- उ०नि० प्रद्युमन सिंह नेगी
4- का० पंकज
5- कां० अरशद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...