शिवराज सिंह चौहान से विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में की मुलाकात

@ नई दिल्ली :-

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी मांगों से केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया।

बैठक के दौरान एथेनॉल, राष्ट्रीय कृषि नीति, कृषि उत्पादों के विपणन में मौजूद बाधाओं को दूर करने के उपाय, आयात शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) तथा फ्यूचर मार्केट सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश में एथेनॉल के विरुद्ध एक सुनियोजित दुष्प्रचार चलाया जा रहा है।उनका कहना था कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर एथेनॉल उत्पादन आवश्यक है। उन्होंने इस संबंध में सकारात्मक जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री से आग्रह किया कि आयात शुल्क, फ्यूचर मार्केट, कृषि उत्पादों के विपणन तथा राष्ट्रीय कृषि नीति जैसे विषयों पर ऐसी व्यापक एवं दीर्घकालिक रणनीति तैयार की जाए जो भारतीय कृषि और किसानों के हितों के अनुरूप होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी लाभकारी हो।

बैठक के दौरान चौहान ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए सुझावों और विचारों को गंभीरता से सुना तथा कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार सभी संबंधित पक्षों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों पर समुचित विचार किया जाएगा ताकि भारतीय कृषि को अधिक सशक्त, टिकाऊ और किसान-केंद्रित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...