कन्वघाटी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेमिनार की आधिकारिक विवरणिका का विमोचन हुआ

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालय कन्वघाटी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के आधिकारिक विवरणिका का बुधवार 5 अगस्त 2026 को विमोचन किया गया।

ICSSR द्वारा प्रायोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार का विषय है “Sustainable Development and Green Himalayan Growth: Prospects for Atmanirbhar Uttarakhand Towards Viksit Bharat @2047” अर्थात “सतत विकास और हरित हिमालयी वृद्धि: आत्मनिर्भर उत्तराखंड की विकसित भारत @2047 की ओर संभावनाएं”।

कार्यक्रम के संजोयक् डॉ दिवाकर एवं सेक्रेटरी प्रो0 अश्विनी शर्मा ने अपने संबोधन में बताया की सेमिनार का आयोजन 16 और 17 सितंबर 2026 को Hybrid Mode में किया जाएगा।

इसमें देशभर से शिक्षाविद, शोधार्थी और नीति निर्माता भाग लेंगे और हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक विकास, सतत विकास लक्ष्यों और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के रोडमैप पर चर्चा करेंगे।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो हरीश चन्द्र जी ने कहा कि “विकसित भारत @2047” के संकल्प को साकार करने में यह सेमिनार उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विवरणिका विमोचन के साथ ही अब सेमिनार के लिए रजिस्ट्रेशन और शोध पत्र आमंत्रित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...