NWWA स्पर्श पहल टीम देहरादून के ऋषिकल्प आश्रम पहुंचीं, बच्चों से किया संवाद

@ देहरादून उत्तराखंड :-

भारतीय नौसेना की महिला कल्याण संस्था NWWA की ‘स्पर्श’ पहल के तहत NWWA (उत्तरी क्षेत्र), देहरादून की सदस्यों ने चंद्रबनी स्थित ऋषिकल्प आश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई।

ऋषिकल्प आश्रम गुरुकुल एवं अनाथालय के रूप में संचालित हो रहा है। आचार्य अरुण कुमार के मार्गदर्शन में संचालित यह आश्रम अनाथ बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन-मूल्यों से जोड़ने के साथ आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। यहां बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा के लिए भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।

NWWA (देहरादून) की अध्यक्ष अनुराधा पावसे के नेतृत्व में सदस्यों ने आचार्य अरुण कुमार और आश्रम के बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों की दिनचर्या, शिक्षा, रुचियों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनके साथ आत्मीयता से संवाद किया। बातचीत के दौरान बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

आश्रम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए NWWA (उत्तरी क्षेत्र), देहरादून की ओर से सीलिंग फैन, आयरन, प्रेशर कुकर, वॉशिंग डिटर्जेंट, आवश्यक राशन सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं। यह सहयोग आश्रम की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा।

NWWA की यह पहल सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार का जीवंत उदाहरण बनी। सदस्यों ने बच्चों को संस्कारों और आधुनिक शिक्षा का समन्वित वातावरण देने के लिए आश्रम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...