@ भोपाल मध्यप्रदेश :-
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आमजन के गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इन्हीं कार्यवाहियों के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं जीआरपी द्वारा तकनीकी संसाधनों, CEIR पोर्टल, मोबाइल ट्रेसिंग एवं अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। माह में अब तक विभिन्न कार्रवाइयों के दौरान कुल 1054 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए।
मुरैना
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से 401 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 95 लाख रुपये से अधिक है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए है।
शाजापुर
CEIR पोर्टल, साइबर टीम एवं थाना पुलिस के संयुक्त प्रयासों से 130 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है, बरामद कर वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए है।

खण्डवा
खण्डवा पुलिस द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर “ऑपरेशन सहयोग” के तहत गुम हुए 113 मोबाइल फोन, कुल कीमत लगभग 23 लाख 49 हजार रुपये , बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाए गए। लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली तथा पुलिस के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ।
आलीराजपुर
तकनीकी विश्लेषण एवं CEIR पोर्टल की मदद से 101 गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये है, बरामद किए गए और सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए।
भोपाल ग्रामीण
“ऑपरेशन विश्वास” के तहत तकनीकी संसाधनों, मोबाइल ट्रेसिंग तथा विभिन्न जिलों एवं राज्यों की पुलिस से समन्वय के माध्यम से 87 गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये है, बरामद किए। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए।
गुना
गुम मोबाइलों की रिकवरी के अभियान में लगातार सफलता प्राप्त करते हुए 79 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 15 लाख 80 हजार रुपये है, बरामद किए गए। पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए।
श्योपुर
CEIR पोर्टल एवं आधुनिक तकनीकी माध्यमों की सहायता से विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम/चोरी हुए 54 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है, बरामद कर आवेदकों को वापस सौंपे गए।
निवाड़ी
मोबाइल शॉप की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 36 मोबाइल फोन एवं एक स्कूटी सहित कुल 10 लाख 9 हजार रुपये की सम्पति बरामद की है।
छतरपुर
“ऑपरेशन विश्वास” के तहत खजुराहो अनुभाग क्षेत्र से गुम हुए 27 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए।
भोपाल जीआरपी
ट्रेनों, स्टेशनों एवं आउटर क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 16 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 4 लाख 33 हजार रुपये है, बरामद किए गए।
इंदौर जीआरपी
दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 8 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 46 हजार रुपये है, बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान वर्ष 2017 के चोरी प्रकरण में फरार वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया।
शिवपुरी
थाना फिजीकल क्षेत्र में चोरी के प्रकरण में आरोपियों से चोरी किए गए 2 आईफोन, जिनकी कीमत करीब 90 हजार है, बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
इस प्रकार तकनीकी संसाधनों एवं आधुनिक पुलिसिंग के प्रभावी उपयोग से की गई इन कार्रवाइयों के माध्यम से बड़ी संख्या में गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को वापस सौंपे गए, जिससे आमजन को राहत मिलने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ।
