@ नई दिल्ली
टोक्यो स्काईट्री की संचालक कंपनी टोबू टावर स्काईट्री कंपनी, लिमिटेड ने घोषणा की है कि कंपनी मंगलवार, 25 जून से मंगलवार, 24 सितंबर, 2024 तक टोक्यो स्काईट्री और टीवी एनाइम पोकेमाॅन का पहला साझा कार्यक्रम पोकेमाॅन हाॅरिजाॅन्सः द सीरीज पोकेमाॅन इन टोक्यो स्काईट्री का आयोजन कर रही है।

इस कार्यक्रम की विशेष वेबसाइटः
Pokemon Horizons: The Series ‘POKEMON in TOKYO SKYTREE’
https://www.tokyo-skytree.jp/en/event/special/pokemon/
Pokemon Horizons: The Series ‘POKEMON in TOKYO SKYTREE’: की असली तस्वीर
https://cdn.kyodonewsprwire.jp/prwfile/release/M108036/202406112022/_prw_PI1fl_SIhH2GDb.jpg
फोटो स्पाॅट, स्पेशल कैफे मेन्यू और कैरेक्टर वस्तुओं की तस्वीरें:
https://cdn.kyodonewsprwire.jp/prwfile/release/M108036/202406112022/_prw_PI2fl_9Pha9ErB.jpg
कार्यक्रम के विशिष्ट प्रमुख विजुअल्स के इस्तेमाल से इंस्टाॅलेशन और फोटो स्पाॅट जहां विजिटर एनाइम पात्रों के साथ स्नैपशाॅट ले सकते हैं, इसे 450 मीटर ऊंचे टेंबो गैलेरिया पर स्थापित किया जाएगा। सीमित संस्करण वाली वस्तुएं और विशेष कैफे मेन्यू की पेशकश पटल पर की जाएगी, ये दोनों सिर्फ टोक्यो स्काईट्रीपर उपलब्ध है।
इसके अलावा कार्यक्म का विशेष वीडियो 350 मीटर ऊंचे टेंबो डेक पर स्काईट्री राउंड थियेटर पर दिखाया जाएगा जहां विशाल स्क्रीन के तौर पर विंडोज का इस्तेमाल किया जाएगा। पोकेमाॅन थीम पर आधारित विशेष लाइटिंग के अलावा कैप्टन पिकाचू ग्रीटिंग फ्लोर पर आयोजित किया जाएगा।
कैप्टन पिकाचू ग्रीटिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भागीदारों को अग्रिम मुफ्त टिकट हासिल करना होगा।
ग्रीटिंग टिकट के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें: https://www.asoview.com/channel/tickets/8RnK0aNRrT
टोबू टावर स्काईट्री कंपनी लिमिटेड को उम्मीद है कि जापान आने वाले दुनियाभर के सैलानी इस कार्यक्रम पोकेमाॅन हाॅरिजाॅन्सः द सीरीज ‘पोकेमाॅन इन टोक्यो स्काईट्री के लिए टोक्यो स्काईट्री का दौरा करेंगे।
टोक्यो स्काईट्री के बारे में
टोक्यो स्काईट्री विश्व का सबसे ऊंचा अवलंबमुक्त ब्राडकास्टिंग टावर है। इसमें दो पर्यवेक्षण डेक हैं, टेंबो डेक 350 मीटर ऊंचा और टेंबो गैलेरिया 450 मीटर ऊंचा है, ये टोक्यो के दर्शनीय खूबसूरत दृश्य प्रदर्शित करते हैं। इसके अलावा रात में टोक्यो स्काईट्री तीन लाइटिंग शैली में रंगीन रोशनी बिखेरते हैं- पीलापन लिए नीला रंग इकी, इडो बैंगनी रंग वाला मियाबी और अलौकिक टैंगरिन ह्यू नोबुरी। विशेष लाइटिंग मौसमी और अन्य कार्यक्रमों के मौके पर देखी जा सकती है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया टोक्यो स्काईट्री की आधिकारिक वेबसाइट देखें:
https://www.tokyo-skytree.jp/en/
सोशल मीडिया अकाउंट
Official Instagram: https://www.instagram.com/tokyoskytree_official/
Official X: https://twitter.com/skytreeofficial
Official Facebook: https://www.facebook.com/TOKYOSKYTREE.official/

Hi there! Do you know if they make any plugins to assist
with SEO? I’m trying to get my site to rank for some targeted
keywords but I’m not seeing very good success. If you know of
any please share. Thank you! You can read similar text here:
Bij nl
Hey! Do you know if they make any plugins to help with SEO?
I’m trying to get my site to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very good results.
If you know of any please share. Kudos! I saw similar art here:
COD
I’m really impressed together with your writing talents as neatly as with the layout on your weblog. Is this a paid topic or did you customize it yourself? Anyway stay up the excellent quality writing, it is rare to see a great weblog like this one nowadays. I like prajatoday.com ! It is my: Beacons AI