आईएनएएस के दिवाकर जयंत ने नौसेना आयुध के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया

@ नई दिल्ली :-

आईएनएएस के दिवाकर जयंत  ने 2 फरवरी 2026 को रक्षा मंत्रालय के नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है  वह  पी. उपाध्याय का स्थान लेंगे, जो 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए।

दिवाकर जयंत भारतीय नौसेना आयुध सेवा के1991बैच के हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 1992 को भारतीय नौसेना के नौसेना आयुध संगठन में कार्यभार संभाला और 33 वर्षों की सेवा अवधि के दौरान मुंबई, विशाखापत्तनम और अलवाय स्थित नौसेना आयुध डिपो और राष्ट्रीय नौसेना कार्यालय/रक्षा मंत्रालय में मुख्य महाप्रबंधक और महाप्रबंधक/प्रधान निदेशक सहित विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।

जयंत आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और टॉरपीडो के जीवन-चक्र प्रबंधन में विशेषज्ञ हैं। वह विस्फोटक अवसंरचना परियोजनाओं की योजना बनाने में निपुण हैं। इसके अतिरिक्‍त, उन्हें मानव संसाधन और प्रशासन का व्यापक ज्ञान है। उन्‍होंने प्रतिष्ठित एपीपीपीए कोर्ष (2017-18) भी पूरा किया है।

2 thoughts on “आईएनएएस के दिवाकर जयंत ने नौसेना आयुध के महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया

  1. Those are yours alright! . We at least need to get these people stealing images to start blogging! They probably just did a image search and grabbed them. They look good though!

  2. Great website. A lot of helpful information here. I am sending it to a few friends ans additionally sharing in delicious. And obviously, thanks to your effort!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...