आपरेशन प्रहार : पुलिस ने फ्लैग मार्च कर हुडदंगियों/अपराधियों को दिया कडा सन्देश

@ देहरादून उत्तराखंड :-

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहार“ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए हुडदंगियों/आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में 04 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में बसन्त विहार क्षेत्र में कांवली गांव, सत्तोवाला घाटी, गोविंदगढ़ में पुलिस टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान संदिग्धो से सख्ती से पूछताछ करते हुए 05 संदिग्ध को हिरासत मे लिया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी की साधु राम इंटर कॉलेज में कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाते हुए जुआ खेल रहे हैं प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा साधु राम इंटर कॉलेज के अंदर स्कूल के प्रशासनिक भवन के पीछे से हार जीत की बाजी लगाते हुए 03 अभियुक्तों 01: अंकित कुमार 02: टिंकू गुप्ता तथा 03: अरुण कुमार को ताश के 52 पत्ते एवं फड़ एवं नगदी 1300/= के गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 02 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 20 हजार रू0 का जुर्माना अध्यारोपित किया गया।

साथ ही संदिग्ध रूप से घूमते पाये जाने पर 05 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 2500 रू का जुर्माना किया गया। यातायात के नियमों का उल्लघनं करने वाले 08 वाहनों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 01 वाहन को सीज, 02 के मां0 न्यायालय के चालान तथा 05 वाहनों के नगद चालान कर 2500 रू का संयोजन शुल्क वसूला गया।

अभियान के दौरान की गई कार्यवाही का विवरण:

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पकडे गये अभियुक्तों का विवरण:

01: अंकित कुमार पुत्र सर्वेश निवासी गांधीग्राम उम्र 21 वर्ष
02: टिंकू गुप्ता पुत्र रूपचंद गुप्ता निवासी सत्तो वाला घाटी उम्र 27 वर्ष
03: अरुण कुमार पुत्र हीरालाल निवासी गांधीग्राम उम्र 24 वर्ष

बरामदगी:

01: ताश के पत्ते= 52
02: नगदी = 1300/ रुपए

1- 83 P Act = 02
2- 81 PAct 05 = 2500/
3- Mv act के अंतर्गत 08 वाहनों पर कार्यवाही की गई

02 चालान कोर्ट
01 सीज
संयोजन शुल्क 05 = 2500/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...