आरपीएफ स्थापना दिवस पर नेताओं ने जवानों को दी शुभकामनाएं

@ नई दिल्ली :-

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने आरपीएफ के जवानों एवं उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेल संपत्तियों की रक्षा और सेवा में आरपीएफ के योगदान को रेखांकित किया।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आरपीएफ जवानों को रेल यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरपीएफ जवानों की सत्यनिष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता की सराहना की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवानों की सतर्कता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यात्रियों की सुरक्षा, संकट के समय सहायता और रेलवे संपत्तियों की रक्षा में आरपीएफ की भूमिका को रेखांकित किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी आरपीएफ के जवानों और अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

हर वर्ष 20 सितंबर को आरपीएफ स्थापना दिवस मनाया जाता है। 20 सितंबर 1985 को संसद द्वारा आरपीएफ अधिनियम में संशोधन के बाद रेलवे सुरक्षा बल को “संघ के एक सशस्त्र बल” का दर्जा मिला था। आरपीएफ का आदर्श वाक्य ‘यशो लभस्व’ है, जिसका अर्थ है—‘यश प्राप्त करो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...