@ मिर्जापुर उत्तरप्रदेश :-
26 अप्रैल को मिर्जापुर जनपद के विकासखंड छानबे क्षेत्र के ग्राम डगहर के निवासी जटाशंकर शर्मा, सहित 16 परिवारों चार मकान व मड़हे में आग लगने से सब कुछ जलकर खाक हो गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक अनुप्रिया पटेल ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल-चाल जानते हुए ढांढस बंधाया एवं सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली हर संभव सुविधाओं को मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर छानबे विधायक रिंकी कोल, जिला अध्यक्ष अप दल एस इंजीनियर राम लौटन बिंद ने भी पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री द्वारा ग्रामीणों से जानकारी ली गई कि प्रशासन द्वारा उन्हें सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं अथवा नहीं, उप जिलाधिकारीसदर गुलाब चंद्र ने मंत्री को बताया कि सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
मंत्री ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवारों को भोजन आदि की व्यवस्था के साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के लिए भी दूध की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए तथा क्षतिग्रस्त हुई फसलों एवं मृत मवेशियों व घर में रखे सामान आदि का सर्वे कराते हुए नियमानुसार मुआवजा प्रदान कराया जाए।
ज्ञात हो आगजनी में जटाशंकर शर्मा, शिवशंकर शर्मा, आशीष बिन्द, रामसागर बिन्द, बम्मू बिन्द, शम्भू बिन्द, रामचरन बिन्द, मन्नू बिंद, रामराज, राजेश बिन्द, मुन्ना निषाद, जोखन निषाद, फूला देवी, धर्मू तिवारी, शर्मा तिवारी आदि का मकान गृहस्थी का सारा सामान आदि जल कर खाक हो गया। इस दौरान अपना दल एस के वरिष्ठ पदाधिकारी रमाकांत पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, अनिल सिंह पगड़ी, शीला सिंह, राजेंद्र पाठक, संजय उपाध्याय, गुंडा बिंद, निशा बिंद, अवधेश पाल, राहुल ओझा आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
