बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्र खेल परिसर जाकर वहां चल रही ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर, कॉफ्रेंस हॉल, स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य भागों का जायजा लिया। साथ ही उद्घाटन समारोह में होनेवाले कार्यक्रम के लिए खिलाड़ियों और कलाकारों द्वारा किए जा रहे अभ्यास का निरीक्षण किया।
👉 नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025′ के 4 मई को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित की जानेवाली विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण का भी अवलोकन किया। विश्व की सबसे बड़ी बनायी गयी मधुबनी पेंटिंग के लिये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे तक काम कर इस पेंटिंग को तैयार किया है। विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पद्म बऊआ देवी को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। साथ ही 375 बाल लामाओं द्वारा सिंगिंग बॉल के साथ प्रदर्शन का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
👉 सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने शनिवार को बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत खरीफ, 2023 मौसम के किसानों को सहायता राशि के भुगतान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री द्वारा जिलास्तरीय समन्वय समिति द्वारा अनुशंसित 40778 लाभुक किसानों के बीच 3283 करोड़ रुपये की सहायता राशि का भुगतान किया गया।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 21 आवेदकों की समस्याएं सुनी तथा समस्या के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
👉 वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा हाजीपुर में नमामि गंगा योजना के तहत चल रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सीवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट के कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्य को शीघ्र पूर्ण कर क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अधिकृत प्रतिनिधि को FLC में भाग लेना है। संपूर्ण FLC की प्रक्रिया पूरे पारदर्शी तरीके से की जायेगी। इसका लाइव वेब कास्टिंग भी किया जायेगा। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को FLC में उपस्थिति अनिवार्य है।
👉 रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टॉस्क फोर्स एवं धान अधिप्राप्ति टॉस्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को ससमय खाद्यान्न पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...