अवैध खुखरी के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

@ देहरादून उत्तराखंड :-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त/चैकिंग अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2026 को विकासनगर पुलिस द्वारा भगत सिंह कॉलोनी के पीछे कैनाल रोड हरिपुर के पास गश्त के दौरान चोरी की फिराक में घूम रहे अभियुक्त सावेज पुत्र स्व0 जिशान को 01 अवैध खुखरी के साथ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0 326/2026 अन्तर्गत धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए वह चोरी की फिराक में घूम रहा था तथा लोगों को डराने के लिए उसने अपने पास उक्त खुंखरी को रखा था। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

सावेज पुत्र स्व0 जिशान निवासी जामा मस्जिद के पास सहसपुर जिला देहरादून उम्र 21 वर्ष

बरामदगी :-

01 अवैध खूंखरी

आपराधिक इतिहास अभियुक्त

01- मु0अ0सं0 285/2024 धारा -305(ए)/317(2) BNS कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून
02- मु0अ0सं0- 326/2026 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।

पुलिस टीम

01- हे0कानि0 मनोज
02- कानि0 रजनीश

One thought on “अवैध खुखरी के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार”

  1. I like what you guys are up too. Such intelligent work and reporting! Keep up the superb works guys I’ve incorporated you guys to my blogroll. I think it will improve the value of my site 🙂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...