@ सतना मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 में बॉक्सिंग के खिलाड़ियों का प्रतिभा चयन कार्यक्रम 24 मई से 11 जून तक प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जा रहा है।
प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सतना ने बताया कि 24 मई को जबलपुर, 27 मई को ग्वालियर, 5 जून को उज्जैन (बड़नगर), 6 जून को इंदौर एवं 10 और 11 जून को भोपाल में प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध की अधिक जानकारी के लिये ट्रायल के मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल के मोबाईल नंबर 9893990581 एवं खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय सतना से प्राप्त की जा सकती है।

