बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पदभार ग्रहण किया

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

बड़ाजामदा ओपी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। बालेश्वर उरांव ने औपचारिक रूप से ओपी प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने इससे पूर्व हाटगम्हरिया थाना प्रभारी के रूप में सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। नवपदस्थापित ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और जन सहयोग को प्राथमिकता देना उनकी प्राथमिकता होगी।

साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास व संवाद की मजबूत कड़ी ही सुरक्षा व्यवस्था की नींव होती है। उल्लेखनीय है कि बड़ा जामदा के कर्मठ एव ईमानदार थाना प्रभारी विकास कुमार का स्थानांतरण जराईकेला हो गया है ।

One thought on “बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पदभार ग्रहण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...