बांसवाड़ा गढ़ी थाना क्षेत्र के स्थित हाईवे होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ

@ बांसवाड़ा राजस्थान :-

बांसवाड़ा गढ़ी थाना क्षेत्र के मोर गांव स्थित एक हाईवे होटल में देह व्यापार और अवैध शराब परोसने का भंडाफोड़ हुआ है। गढ़ी थाना पुलिस और जिला विशेष शाखा (डीएसबी) की संयुक्त टीम ने होटल में दबिश देकर तीन युवतियों, तीन अन्य व्यक्तियों और होटल संचालक गुलाबसिंह को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

गढ़ी थाना उप निरीक्षक प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। पहले कई बार सूचना मिली, लेकिन ठोस सबूत न मिल पाने से कार्रवाई पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही थी।

इसके बाद पुलिस ने विशेष योजना बनाते हुए पहले से नोटों के नंबर दर्ज कर एक बोगस ग्राहक को होटल भेजा। बोगस ग्राहक ने होटल संचालक से सौदा तय कर वही नोट दिए, जिससे पूरे मामले की पुष्टि हो गई।

इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों में तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं और तीन अन्य व्यक्तियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। होटल से 19 बीयर की बोतलें भी बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार पिछले कई वर्षों में इसी होटल में अवैध शराब से जुड़े कई मामले पकड़े जा चुके हैं। हर बार कार्रवाई के बावजूद होटल संचालक ने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं और यहां देह व्यापार का नेटवर्क भी संचालित होने लगा।

पुलिस उप अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि होटल संचालक और दलालों की मिलीभगत से यह नेटवर्क चल रहा था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश के साथ ही होटल के रिकॉर्ड और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...