भारत में कृषि संस्कृति के जनक हैं भगवान बलराम : मुख्यमंत्री

@ भोपाल मध्यप्रदेश :-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान बलराम भारत में कृषि संस्कृति के जनक हैं। वे हलधर, महान बलशाली, मेहनतकश, शुद्ध हृदय और पराक्रमी थे। उनका जन्म दिवस हल षष्ठी के रूप में संतान के कल्याण के लिए भी मनाया जाता है। वे आदर्श पुत्र और आदर्श भ्राता थे। विश्व में तीन भाइयों राम लक्ष्मण, कृष्ण बलराम और विक्रमादित्य एवं भर्तृहरि की जोड़ी आदर्श हैं। ये हमारी सनातन संस्कृति की गौरव पताका और हमारे आदर्श हैं। बलराम जयंती के अवसर पर हम उन्हें स्मरण करें और उनके आदर्शों को जीवन में उतारें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मंडला में बलराम जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की 1671 करोड़ रुपए की राशि का उनके खातों में सीधा अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 226.12 करोड़ रूपये की लागत के 24 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय से पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने और राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, तात्या टोपे, टंट्या मामा जैसे महान क्रांतिकारी और देशभक्तों को स्मरण करने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश के विकास का संकल्प दिलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहां से हमारे किसान और जवान दोनों धन है। एक तरफ अन्नदाता किसान जी-जान लगाकर खेती करता है और हम सब का पेट भरता है। वही हमारे जवान सीमा पर जान जोखिम में डालकर निरंतर हमारी सुरक्षा करते हैं। जब-जब देश के दुश्मनों ने हम पर आंख उठाई, हमारे जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर इस बात का जीता जागता उदाहरण है। जब पहलगांव में आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने का कुत्सित प्रयास किया तब हमारे जवानों ने पाकिस्तान के सभी आतंकवादी ठिकानों का सफाया कर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का सबसे तेज गति से उन्नति करता राज्य है। वर्ष 2023 तक मध्यप्रदेश में सिंचाई, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी नियतांक अभाव था वही बीते लगभग 20 वर्षों में प्रदेश में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। बीते सवा साल में प्रदेश में लगभग साढे लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ा है। प्रदेश में युवा, महिला, किसान और गरीबों के साथ ही समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य हो रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में भी प्रदेश तेज गति से विकास कर रहाहै।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का गौरव और सम्मान बढ़ा है। भारत पहले विश्व की 10वीं अर्थव्यवस्था थी। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से अब भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने ही पहली बार हितग्राहियों के खाते में योजनाओं के लाभ की राशि सीधे अंतरित करने का कार्य किया। मध्यप्रदेश में भी हम सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंडला जिला प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। आज भी बड़ी संख्या में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ है। प्रदेश में गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहे हैं। प्रत्येक जनपद में एक गांव को वृंदावन गांव बनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है घर-घर गोपालन हो और हर घर गोकुल बने। हमारा लक्ष्य है कि आगामी 3 वर्षों में दुग्ध उत्पादन 9% के स्थान पर 20% तक ले जाया जाए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बलराम का पूजन किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हल भेंट किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, एसएसजी की लखपति बहनें और लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्नेहपूर्वक राखी बांधी। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा “प्राकृतिक खेती” पर तैयार पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगी कृषि केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गौवर्धन की पूजा भी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल जनजातीय समुदाय के साथ वाद्य यंत्र भी बजाये।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, प्रफुल्ल मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान बन्धु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...