@ नई दिल्ली :-
भारत–पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में ने दमदार प्रदर्शन करते हुए को 61 रनों से शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 176 रन बनाए। भारतीय पारी की रीढ़ ईशान किशन रहे, जिन्होंने 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों का अहम योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने पूरी तरह दबाव में नजर आई और 18 ओवरों में केवल 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से उस्मान ख़ान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। भारत की जीत में गेंदबाज़ों का योगदान निर्णायक रहा। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए दो–दो विकेट झटके, जिससे पाकिस्तान की रन गति पूरी तरह थम गई।

इस शानदार जीत के साथ भारत ने न सिर्फ मुकाबला अपने नाम किया, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश की.
