@ भुवनेश्वर ओडिशा :-
भुवनेश्वर के जनता मैदान में 20वां भव्य तोशाली स्वदेशी मेला शुरू हो गया है। यह 26 फरवरी तक जारी रहेगा। इस साल 905 स्टाल खोले गए हैं जबकि 20 राज्यों के बुनकरों और कारीगरों ने भाग लिया है। उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने इस मेले का शुभारंभ किया है। हस्तकला, वस्त्र एवं हस्तकला मंत्री प्रदीप बाल सामंता कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए।

