@ पटना बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने पूरे परिसर का जायजा लिया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बुद्ध स्मृति पार्क अत्यंत सुंदर एवं शांत वातावरण वाला स्थल है। लोग यहां अपने परिवार के साथ आकर भ्रमण करते हैं, भगवान बुद्ध से जुड़ी शिक्षाओं और विचारों को जानने का अवसर पाते हैं तथा आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।


