बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का मशाल प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से बिहार के खेल विकास एवं युवाओं के जोश की सराहना की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस वर्ष खेलो इंडिया युथ गेम्स का आयोजन बिहार में किया जा रहा है और इसके शुभारम्भ की घोषणा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से किया गया है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।
👉 स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने PMCH पुनर्विकास परियोजना अंतर्गत 1117 शैय्या के अस्पताल उद्घाटन कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देश दिया कि PMCH पुनर्विकास परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। जब यह काम पूरा हो जाएगा तो PMCH में मरीजों के लिए 5462 बेड की सुविधा होगी। इसके बन जाने से इलाज हेतु किसी मरीज को मजबूरी में बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
👉 नीतीश कुमार ने कहा कि PMCH बिहार का पहला अस्पताल है जिसके ऊपरी छत पर सीरियस मरीजों को तत्काल उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एयर एंबुलेंस के उतरने की व्यवस्था की गई है। PMCH तक एंबुलेंस एवं वाहनों के सुचारू परिचालन हेतु इसे जेपी गंगा पथ से जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा अशोक राजपथ में निर्माणाधीन डबल डेकर रोड से भी PMCH को जोड़ा जाएगा ताकि मरीजों को ससमय चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
👉 उप मुख्यमंत्री-सह- कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा मीठापुर, पटना स्थित रसायन भवन में संचालित मिट्टी, बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी जांच प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि “स्वस्थ धरा, खेत हरा” के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस निरीक्षण का उद्देश्य राज्य में कृषि उत्पादकता को बढ़ाना, खेती की लागत को कम करना और मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखना है। इस मौके पर विभागीय सचिव संजय कुमार अग्रवाल समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में लोक शिकायत के 21 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई तथा परिवादों का निवारण किया गया। लोक शिकायत के निष्पादन में शिथिलता बरतने के आरोप में तीन लोक प्राधिकार के विरूद्ध ₹5,000 का अर्थदंड लगाया गया। साथ ही, लोक प्राधिकार अंचल अधिकारी, मसौढ़ी से स्पष्टीकरण मांगा गया।
👉 नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में कुल 46 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिये।
👉 बक्सर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा EVM/ VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। मालूम हो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मासिक समीक्षा निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...