बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

सूबे में पर्यटन क्षेत्र के विस्तार हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।  नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर प्रखंड स्थित सीढ़ी घाट के निकट गंगा चैनल के दायें तट पर पक्का सुरक्षात्मक एवं सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर कहा कि प्राचीन सीढ़ी घाट मंदिर पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। पर्यटकीय दृष्टिकोण से पर्याप्त जगह की उपलब्धता हेतु 63 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से पक्का सुरक्षात्मक कार्य एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। इस योजना के अंतर्गत सीढ़ी घाट में 330 मीटर की लंबाई में सीढ़ी का निर्माण का कार्य, 2100 मीटर में कटाव निरोधक कार्य तथा पर्यटकों के लिए पाथ-वे का निर्माण कराया गया है।
👉 नीतीश कुमार ने कहा कि बख्तियारपुर स्थित सीढ़ी घाट के निकट गंगा चैनल के दायें तट पर पक्का सुरक्षात्मक एवं सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, चेंजिंग रूम, लैंड स्केपिंग एवं प्रकाशकीय व्यवस्था का सौंदर्यीकरण कार्य भी इस योजना के तहत कराया गया है। इन सुविधाओं के बन जाने से सीढ़ी घाट पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चैनल में जलप्रवाह बनाये रखने हेतु अगले तीन वर्षों तक चैनल का रख-रखाव एवं चैनल के दायें तट पर सुरक्षात्मक कार्य भी इसके अन्तर्गत किया गया है।
👉 पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में रक्सौल स्थित लैंड पोर्ट कार्यालय में पथ निर्माण विभाग, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड एवं NHAI के अधिकारियों के साथ जिला अंतर्गत चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति तथा समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी के साथ लागू करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सांसद संजय जायसवाल, पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने जे.पी. गंगा पथ एवं गंगा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया तथा नदी के जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बढ़ते जलस्तर की सतत् निगरानी करने एवं सगज रहने के निर्देश दिये।
👉 भोजपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकरी-सह-जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण व मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर चर्चा की गयी।
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।
👉 वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा बिदुपुर प्रखण्ड के सैदपुर गणेश पंचायत के बूथ संख्या-06 में मतदान संबंधी गणना पत्र का वितरण किया गया। साथ ही मतदाता सूची का उपयोग एवं लाभ की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। उन्होंने निर्देश दिया कि भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए विशेष कर रात्रि पहर में तटबंध की सुरक्षा की सतत् निगरानी, पर्याप्त मात्रा में श्रमिक, बालू भरे बोरे, बांस बल्ला, फ्लड लाइटिंग आदि की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करें ताकि कहीं से भी तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही उसकी मरम्मति तत्काल सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...