बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार बाढ़-सुखाड़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद करती है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी संबद्ध विभाग और अधिकारी सतर्क रहें। साथ ही मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए हर चीज पर नजर रखनी है ताकि किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।
👉 नीतीश कुमार ने संभावित बाढ़-सुखाड़ को लेकर कहा कि संबंधित जिलों के जिलाधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर स्थिति का आकलन करें तथा लोगों से बातचीत कर समस्याओं का समाधान करें। सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति समय पर की जाए। नदी के तटबंधों की सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली जाए ताकि कहीं पर तटबंध टूटने की घटना न हो। आपदा प्रबंधन विभाग तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।
👉 श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के नये डिजिटल पोर्टल (https://bocwscheme.bihar.gov.in) का लॉन्च किया गया। इस मौके पर मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस नूतन पोर्टल के माध्यम से अब बिहार के लाखों श्रमिक बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की 16 कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी, ऑनलाइन पंजीकरण,नवीकरण, सहायता के लिए आवेदन और आवेदन की स्थिति की रीयल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। यह पोर्टल तकनीक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो श्रमिकों और सरकार के बीच की दूरी को खत्म करेगा और प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाएगा।
👉पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा पालीगंज अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने 190-पालीगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं 191-बिक्रम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में प्रगति की जांच की।
👉मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा आगामी श्रावणी मेला, 2025 को लेकर फकूली मोड़ से बाबा मंदिर तक भ्रमण किया गया। उन्होंने श्रद्धालुभक्तों की सुविधा एवं सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
👉गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला कृषि टॉस्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता तथा कालाबाजारी पर नियंत्रण, धान की रोपनी की स्थिति जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
👉दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शहर में निर्माणाधीन सभी पांच R.O.B. निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी ली। बैठक में पुल निर्माण निगम, B.S.R.D. C.L. के अधिकारी एवं सांसद, दरभंगा डॉ.गोपाल जी ठाकुर मौजूद रहे।
👉नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान तीन परिवादी उपस्थित रहे, जिनमें से एक मामले का समाधान ऑन द स्पॉट पर ही कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...