@ पटना बिहार
बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं के पोषण सुधार हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा। समेकित बाल विकास परियोजना से छह सेवाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश के कर-कमलों द्वारा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1065 बसों में ई-टिकटिंग और 80 पिंक बसों का लोकार्पण किया, आधुनिक सुविधाओं सहित महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित।

नीतीश कुमार ने राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में कोरिया पर शानदार जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” तहत ऑनलाइन पोर्टल, आवेदन प्रक्रिया और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिलों में लाइव प्रसारण सहित समारोह आयोजित।

पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. के निर्देश पर 8 से 20 सितंबर तक “मिशन परिवार विकास” अभियान में नि:शुल्क परिवार नियोजन नियोजन सेवाएं, जागरूकता कार्यक्रम और बास्केट ऑफ चॉइसेज सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में दुर्गा पूजा पंडाल समितियों की बैठक हुई, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था पर चर्चा और सहयोग की अपील की गई।

गयाजी के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा जनता दरबार में 400 से अधिक मामलों मामलों का तुरंत समाधान कर जनता को राहत और पारदर्शिता सुनिश्चित की।

रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह की पहल से कोचस स्लम के 13 बच्चे स्कूल जाने लगे, सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित।