बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
👉 नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा “बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड” के अंतर्गत ₹5000 प्रति श्रमिक की दर से 16,04,929 निबंधित निर्माण श्रमिकों के खातों में वस्त्र सहायता योजना के तहत कुल ₹802 करोड़ 46 लाख का हस्तांतरण किया गया।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वस्थ, सुखी एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।
👉 नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों, विशेषकर श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के योगदान को सराहा और प्रेम व सौहार्द्र के साथ पूजा मनाने की अपील की।
👉 पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में पटना-सह-आर्बिट्रेटर द्वारा सुनवाई आयोजित की गई। रोहतास में एनएच-02 परियोजना की 19 भूमि मामलों की सुनवाई की गई।
👉 पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला-स्तरीय स्थायी समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में चुनाव नियम, मीडिया, वाहनों के उपयोग और आदर्श आचार संहिता पालन पर निर्देश दिए गए।
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज एवं उपविकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता के द्वारा प्रखंड किशनगंज के ग्राम पंचायत चकला में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई और गांव को स्वच्छ व आदर्श बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।
👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सीतामढ़ी में “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान” पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर अभियान की रणनीति और प्रभावी संचालन पर चर्चा की।

One thought on “बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...