बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री की गरिमामय उपस्थिति में 26 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 75 लाख महिलाओं को ₹10,000/- की पहली किस्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में ₹7,500 करोड़ DBT से महिलाओं के खाते में जाएंगे। सिलाई-बुनाई, खेती, पशुपालन जैसे छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। प्रगति पर ₹2 लाख तक अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
👉 नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा रोहतास जिला अंतर्गत ₹921 करोड़ की लागत से 124 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इसके अंतर्गत ₹111.75 करोड़ की लागत से सड़क, पुल, भवन और अन्य विकास परियोजनाओं की 28 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, सांसद, विधायक एवं जिले के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश के कर-कमलों द्वारा कैमूर जिला अंतर्गत ₹980 करोड़ 15 लाख की लागत से 178 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही ₹239.46 करोड़ की लागत से सड़क, डिग्री कॉलेज, खेल मैदान सहित अन्य 175 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, सांसद, विधायक एवं जिले के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
👉 मुख्य सचिव, बिहार प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक विनय कुमार का BIPARD, गयाजी में स्वागत किया गया। उनके मार्गदर्शन से क्षमता निर्माण, सुशासन व सेवा वितरण को नई ऊर्जा मिली, जिसे अधिकारियों ने बेहतर बिहार निर्माण की अहम पहल बताया।
👉 पटना प्रमंडल आयुक्त-सह-निर्वाचक सूची प्रेक्षक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत कैमूर जिला के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने दावों-आपत्तियों की समीक्षा कर निर्वाचकों से फीडबैक लिया और पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने 25 सितंबर 2025 तक सभी मामलों के शत-प्रतिशत निष्पादन और हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का निर्देश दिया।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में कृषि, आत्मा, पशुपालन, गव्य विकास, उद्यान, मत्स्य, नलकूप और कैनाल विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर किसानों तक सरकार की योजनाओं का सही समय पर लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
👉 जहानाबाद की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी मती अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के द्वारा 217 घोसी विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर, सीएपीएफ कैंप और विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डिस्पैच सेंटर पर पेयजल, शौचालय, बिजली व साफ-सफाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। 10+2 उच्च विद्यालय लखाबर में सीएपीएफ कैंप तैयारी की समीक्षा हुई। किसान भवन में संवाद कार्यक्रम में डीएम ने महिला मतदाताओं से अधिक मतदान की अपील की, एसपी ने मतदान को लोकतांत्रिक जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी में मतदाताओं ने हर हाल में मतदान करने की शपथ ली।
👉 अरवल के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देशानुसार वंशी सूर्यपुर प्रखंड में एक महत्वपूर्ण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ ने की। उद्देश्य था मतदाताओं को अधिकार और मतदान के महत्व से जागरूक करना। लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। ईवीएम-वीवीपैट की पारदर्शिता बताई गई और युवाओं, महिलाओं एवं दिव्यांगजन से निर्भीक मतदान की अपील की गई।
👉 भागलपुर के उप-विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सन्हौला क्षेत्र का दौरा किया। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की समीक्षा हेतु निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मंच, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं आपात सेवाओं की व्यवस्था देखी और आवश्यक निर्देश दिए।
👉 बक्सर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी कोषांग के वरिष्ठ एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तर पर कोषांग गठन, वज्रगृह निर्माण एवं प्रशिक्षण व्यवस्था तेज करने के निर्देश दिए गए तथा समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वाचन तैयारी पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...