बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरे :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पुनाईचक पार्क में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने IPL के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के समस्तीपुर जिले के रहनेवाले वैभव सूर्यवंशी को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गये हैं। सभी को उन पर गर्व है।
मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नये कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया।
👉 उप मुख्यमंत्री- सह-प्रभारी मंत्री, पटना जिला सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत पटना जिला के 15 नगर निकायों में 220.47 करोड़ रुपया की लागत राशि से 373 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय- सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराने के निर्देश दिये।
👉 मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के द्वारा स्वच्छ बिहार पोर्टल का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल को राज्य के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में स्वच्छता मानकों की निगरानी, मूल्यांकन और पारदर्शी रिपोर्टिंग के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
👉 सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि सोनपुर आयोजना क्षेत्र के विस्तार को स्वीकृति मिल गई है। विस्तारित रूप में सोनपुर आयोजना क्षेत्र का 600 वर्ग किलोमीटर में फैलाव होगा, जो पहले लगभग 256 वर्ग किलोमीटर था। विस्तारित सोनपुर आयोजना क्षेत्र के अंतर्गत सम्पूर्ण सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर एवं परसा प्रखंड तथा गड़खा प्रखंड के 4 पंचायत शामिल किये गए हैं।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में सभी प्रधान सहायकों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सेवान्त लाभ से संबंधित लंबित मामलों को ससमय निष्पादित करने के निर्देश दिये।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी आरिफ अहसन एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में भूमि विवाद, मद्य निषेध, परिवहन एवं खनन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित भूमि विवाद का शीघ्र निष्पादन, शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने, यातायात नियमों का पालन एवं अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से छापेमारी के निर्देश दिये।
👉 अररिया के जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में कहा कि मक्का के सीजन में प्रायः सड़कों पर मक्का सुखाने के कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण सड़क दुर्घटना में वृद्धि हुई है। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि आमजन को इस सम्बंध में जागरूक किया जाये कि सड़क पर मक्का को सुखाने का कार्य न करें, ऐसा करने पर मक्का को जब्त कर लिया जायेगा एवं थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सुसंगत धाराओं में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक हुई। बैठक में ठोस कचरा संग्रहण, कोसी नदी के प्रदूषण मुक्ति, स्नान घाट निर्माण, सामुदायिक शौचालय और एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के अनुपालन निमित जारी अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...