बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में 2023 बैच के बिहार कैडर के 10 प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किया, यह सुनकर अच्छा लगा। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आप लोगों की पोस्टिंग होगी। सरकार नीति बनाती है और उसे क्रियान्वित करने में आई.ए.एस. अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।
👉 नीतीश कुमार ने कहा कि आप 10 प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों में 06 महिलाएं हैं, यह बहुत खुशी की बात है। महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं इससे मुझे काफी प्रसन्नता होती है। हमलोगों ने पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। ऐसा करनेवाला बिहार देश में पहला राज्य बना। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं समाज में प्रतिनिधित्व करने आगे आ रही हैं। पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। बिहार में जितनी महिलाओं की संख्या पुलिस में है, उतनी देश में कहीं नहीं हैं। राज्य के सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
👉 मुख्यमंत्री कुमार ने अपने शिक्षक नंद किशोर प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. नंद किशोर प्रसाद सिंह गणेश हाई स्कूल बख्तिायारपुर में मेरे विज्ञान विषय के शिक्षक रहे थे। वे पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पूर्व समस्तीपुर जिला स्थित कमला गांव जाकर मैंने उनका हाल चाल जाना था। वे हमेशा बच्चों को पढ़ाई के लिये प्रोत्साहित करते रहते थे। वे अनुशासनप्रिय और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से मुझे व्यक्गित रूप से क्षति हुई है। नंद किशोर प्रसाद सिंह के निधन से शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
👉 नीतीश कुमार ने पटना के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हरिहर नाथ दिवाकर की धर्मपत्नी मालती दिवाकर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि मालती दिवाकर बहुत ही नेक दिल, धार्मिक और सरल हृदय की महिला थीं।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आगामी कुंडलपुर महोत्सव, 2025 को लेकर बैठक हुई। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु समिति सदस्यों एवं विभागीय पदाधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। मालूम हो कि 10 और 11 अप्रैल को दो दिवसीय कुंडलपुर महोत्सव का आयोजन निर्धारित है।
👉 सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने आमी मंदिर का विकास, सौंदर्यीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जिला परिषद् के अभियंताओं को उक्त मंदिर के पुराने पहुंच पथों को छोड़कर NH- 19 फोरलेन से सीधे जोड़ने हेतु पथ निर्माण के लिए नक्शा एवं प्रस्ताव तैयार करने तथा बाबा हरिहरनाथ मंदिर से पहलेजा होते हुए आमी मंदिर को सीधे जोड़ने के लिए नदी के किनारे पथ निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।
👉 रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में पूजा समिति एवं मुहर्रम समिति के साथ आगामी ईद उल फितर और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...