बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

@ पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप, वैशाली का उद्घाटन किया गया। दुनिया भर के करीब 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी और बौद्ध भिक्षु कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंतराज कुशवाहा, मुख्य सचिव, बिहार अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।
👉 मुख्यमंत्री नीतीश की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना नियमावली-2019 में संशोधन किया गया, जिसके अंतर्गत पात्र पत्रकारों को अब प्रतिमाह ₹6000 की जगह अब ₹15000 दिये जाएंगे, वहीं बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के लाभुक की मृत्यु के उपरांत उनके आश्रित पति / पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह ₹3,000 की जगह अब 10000 की पेंशन राशि दी जाएगी। इसके अलावा राजगीर खेल अकादमी के लिए 1100 करोड़ की मंजूरी, बिहार राज्य युवा आयोग के लिए 6 पदों का सृजन तथा “बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग” के गठन की कैबिनेट ने स्वीकृति दी।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक हुई तथा आ रहे व्यवधानों को दूर किया गया। सभी 30 से अधिक विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अच्छी प्रगति है। उन्होंने अधिकारियों को कैंप मोड में रैयतों का मुआवजा भुगतान करने, मार्ग–रेखन में आ रही संरचनाओं का विधिवत स्थानांतरण करने, त्वरित गति से आवश्यकतानुसार भू–अर्जन करने, अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर तीव्र गति से कार्य करने एवं निर्माण एजेन्सीज़ से कार्यों में SOP के अनुसार सभी मापदंडों का अनुपालन कराने के निर्देश दिये।
👉 अरवल के जिलाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2025 एवं जिला स्थापना दिवस को लेकर बैठक हुई। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर राज्य सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
👉 खगड़िया के जिलाधिकारी नवीन कुमार द्वारा मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ कार्य की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई एवं बेहतर क्रियान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।
👉 बक्सर के जिलाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से संबंधित सीएम डैशबोर्ड में लंबित आवेदनों की कुल संख्या 882 है। जिसके आलोक में सभी संबंधित कार्यालय को निर्देश दिया गया कि एक पक्ष के अंदर लंबित आवेदनों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देश दिया कि अपने स्तर से किए जा रहे बैठक में सीएम डैशबोर्ड से लंबित आवेदनों का एजेंडा शामिल करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...