@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-
सावन के पवित्र माह क्रे तीसरें सप्ताह में शिवभक्त भारी तादात में जलार्पण के लिए कच्छियाता के शिव मंदिर में दिखे । कई लोग चिड़िया से छोटानगरा पैदल जाते देखे गए ।इसी क्रम में चिड़िया के शिवभक्त लक्ष्मण हुराड व अन्य ने चिड़िया स्थित चंदेश्वर शिव मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात बोल बम के उदघोष करते देखे गए। मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान शिव हमें धैर्य, संयम, और निस्वार्थ सेवा का महत्व सिखाते हैं।
वे हमें यह भी सिखाते हैं कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करना है और हर स्थिति में शांत रहना है। इसके अतिरिक्त, भगवान शिव हमें परिवर्तन को स्वीकार करने और उसे सकारात्मक दिशा में मोड़ने की प्रेरणा देते हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त अवसर पर शिव भक्तों द्वारा भोग प्रसाद का वितरण भी किया गया।

