BSF मुख्यालय में सेवानिवृत्त अधिकारियों को भावभीनी विदाई

@ नई दिल्ली :-

31 अगस्त 2026 को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के फोर्स मुख्यालय में राष्ट्र के प्रति लंबे समय तक विशिष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले ओम प्रकाश प्रजापति, 2आईसी और अमरजीत सिंह, डीसी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों की सेवाओं को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार, आईपीएस ने सेवानिवृत्त अधिकारियों की राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय सेवा और उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी सेवाएं संगठन और राष्ट्र के लिए हमेशा स्मरणीय रहेंगी।

महानिदेशक ने दोनों अधिकारियों के भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का समापन जरूर है, लेकिन राष्ट्र और समाज के प्रति योगदान की भावना सदैव बनी रहती है।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। सभी ने उनके आगामी जीवन के लिए सुखद, स्वस्थ और सफल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान बीएसएफ के ‘प्रहरी परिवार’ ने दोनों अधिकारियों की राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित सेवाओं को नमन किया। कार्यक्रम ने संगठन में सहयोग, सम्मान और सेवा भावना की मजबूत परंपरा को भी रेखांकित किया।

2 thoughts on “BSF मुख्यालय में सेवानिवृत्त अधिकारियों को भावभीनी विदाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...