@ गुवाहाटी असम :-
11 सितम्बर 2025 को सीमा सुरक्षा बल नें भारत-बांग्लादेश सीमा पर ₹ 40,97,347/- मूल्य का सोना जब्त किया और 108 किलोग्राम गांजा के साथ एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया ।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा पार अपराधों और तस्करी गत्तिविधियों को रोकने में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में, गुवाहाटी फ्रंटियर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सतर्क टीमों ने 364.750 ग्राम सोना जब्त किया और 108 किलो गांजा के साथ एक भारतीय नारकोटिक्स तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर, यह अभियान 138वीं वाहिंनीं सीगा सुरक्षा के जवानों द्वारा पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सावधानीपूर्वक योजना बनाकर सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया गया। जब्त किया गया सोना लगभग 364.750 ग्राम वजन का है तथा इसकी कीमत ₹ 40,97,347/- आंकी गई है। जब्त सोने को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया हैं।
एक अलग अभियान में विशेष खुफिया सूचनाओं के आधार पर, 138 बटालियन के सतर्क जवानों ने सीमा पार तस्करी के एक और प्रयास को नाकाम कर दिया। जिसमें एक भारतीय तस्कर को 108 किलो गांजा भारत से बांग्लादेश ले जाने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए तस्कर और जब्त की गई सामग्री को कानूनी कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया हैं।
सीमा की संवेदनशीलता, ड्रग तस्करों और राष्ट्रविरोधी तत्वों की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए, सीमा सुरक्षा बल की टीमें हमेशा सतर्क रहती हैं ताकि सीमा पार अपराधों, विशेष रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी को प्रभावी ढंग से रोका जा सके और ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा सके।
