डाडामंडी में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

@ कमल उनियाल द्वारीखाल उत्तराखंड :-

डाडामंडी में खेल महाकुंभ 2026 दो दिवसीय का भव्य शुभारंभ हुआ । उत्तराखंड में ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों की छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए किया जा रहा है।इस महाकुंभ मे  कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, और जूडो जैसे कई पारंपरिक व आधुनिक खेलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

संकुल सिरांई का खेल महाकुंभ 2026 खेल मैदान डांडामण्डी में आयोजित किया गया प्रथम दिन कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान सिरांई आरती बड़थ्वाल एवं रमाकान्त डबराल नोडल अधिकारी खेल महाकुंभ सिरांई प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल ने फीता काट कर किया।

रमाकान्त डबराल ने खेल महाकुंभ की जानकारी, नियम तथा पुरुस्कार धनराशि के बारे में बताया।अंडर14 बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल,बालक वर्ग में रा उ मा वि राजवाट विजेता रहे,पियुष कुमार सोनी ने लंबी कूद,उदय ने ऊंची कूद, आदर्श ने 60 मीटर दौड़ तथा गोला फेंक मैं प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग अंदर-19 अंदर-19 कबड्डी बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल की टीम विजेता रही अंकित डोबरियाल ने 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया अक्षय ने ऊंची कूद अमन ने लंबी कूद शौर्य सिंह ने चक्का फेंक एवं गोला फेंक प्रथम स्थान प्राप्त किया । समापन समारोह की मुख्य अतिथि भी आरती बड़थ्वाल प्रधान सिरांई ने

सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया तथा इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्रीय जनता को होने वाले लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम संपन्न कराने में खेल समिति न्याय पंचायत सिरांई के खेल शिक्षक प्रमोद कुमार संजय शर्मा ममता कठैत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

One thought on “डाडामंडी में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...