डीएवी गुवा में स्वच्छता जागरकता अभियान

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड

भारत के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहगामी डीएवी गुवा प्राचार्या उषा राय के मार्ग दर्शन में डीएवी गुवा में स्वच्छता जागरकता अभियान चलाया गया। पूरे विद्यालय परिसर की साफ – सफाई कर मच्छरों को भगाने हेतु सेल प्रबंधन दिशा निर्देशित सीविल विभाग के तत्वाधान में विद्यालय परिसर में साफ सफाई किया गया।

मौके पर प्राचार्या उषा राय ने कहा कि साफ -सफाई के साथ-साथ क्षेत्र को हरा भरा रखने हेतु पौधों को लगाना अत्यंत आवश्यक है । स्थानीय विभिन्न क्षेत्रों में फलदार पौधों का वृक्षारोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा किए जाने का प्रयास सदैव जारी रखना चाहिए ।स्वच्छता सुव्यवस्था की सीढ़ी है ।अतः स्वच्छता को बनाए रखने हेतु सदैव पहल किया जाना चाहिए ।उन्होंने बताया कि स्वच्छता की लालिमा को बनाए रखने हेतु सभी को एक जवाब देही के तहत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देनी चाहिए ।

2 thoughts on “डीएवी गुवा में स्वच्छता जागरकता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...