देहरादून के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक-2026

@ देहरादून उत्तराखंड :-

उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गौरव का विषय है कि CID देहरादून में तैनात उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान एक जघन्य आपराधिक मामले की चुनौतीपूर्ण विवेचना को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए प्रदान किया गया है।

उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा ने वर्ष 2021 में देहरादून में घटित पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या के गंभीर मामले की विवेचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की और साक्ष्यों को प्रभावी ढंग से एकत्रित कर विवेचना को सफलतापूर्वक संपादित किया।

उनकी कुशल एवं प्रभावी अन्वेषण प्रक्रिया के परिणामस्वरूप अभियुक्त को न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। इस उपलब्धि को पुलिस विभाग की पेशेवर कार्यशैली और वैज्ञानिक अनुसंधान आधारित पुलिसिंग का उल्लेखनीय उदाहरण माना जा रहा है।

उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्कृष्ट कार्य को पुलिस विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

यह सम्मान न केवल बहुगुणा की व्यक्तिगत कार्यकुशलता और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि उत्तराखण्ड पुलिस के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी निष्पक्ष, प्रभावी और वैज्ञानिक तरीके से अन्वेषण करने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...