@ जयपुर राजस्थान :-
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को यहां राजस्थान विधान सभा में सिविल डिफेन्स वॉलिंटियर्स कार्निवल के पोस्टर का विमोचन किया। देवनानी ने बताया कि नागरिक सुरक्षा सेवा के वरिष्ठ स्वयं सेवकों के लिए राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन तीन से पांच अप्रेल तक अजमेर के पुष्कर में होगा। सम्मेलन का विषय जन सुरक्षा की गांरटी है। इस मौके पर नागरिक सुरक्षा से जुडे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

