दिल्ली पुलिस की डीसीपी दक्षिण-पश्चिम की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली कैंटोनमेंट में “ठक-ठक गैंग” का सदस्य गिरफ्तार

@ नई दिल्ली :-

दिल्ली पुलिस की डीसीपी दक्षिण-पश्चिम इकाई के तहत आने वाले दिल्ली कैंटोनमेंट थाने की सुब्रतो पार्क पुलिस चौकी की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए “ठक-ठक गैंग” के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गैंग राह चलते लोगों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसके साथी ने एक पीड़ित की कार को रास्ता पूछने के बहाने रुकवाया। बातचीत के दौरान उन्होंने चालाकी से पीड़ित का ध्यान भटकाया और गाड़ी में रखा बैग चुरा लिया। इस बैग में सोने-चांदी के गहने, कैनेडियन डॉलर, पासपोर्ट और अन्य कीमती सामान मौजूद था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। तकनीकी जांच और फुटेज के आधार पर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है, जिसमें सोने और चांदी के गहने, ₹10,000 नकद, कैनेडियन डॉलर, पासपोर्ट, PR कार्ड, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी शामिल है। दिल्ली पुलिस  ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे संदिग्ध लोगों से सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर वाहन न रोकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...