@ देहरादून उत्तराखंड :-
मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विज़न को सार्थक सिद्ध किये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वर्तमान मे प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले असमाजिक तत्वो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशो के अनुपालन मे कोतवाली डोईवाला पर गठित टीम द्वारा 17.04.26 को चेकिंग के दौरान राजीवनगर तिराहा डोईवाला के पास से एक अभियुक्त मौ. साहिल पुत्र स्व. रियात अली निवाली ग्राम नियामवाला डोईवाला देहरादून उम्र 28 वर्ष को 115 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु.अ.सं.-122/2026 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
मौ. साहिल पुत्र स्व. रियात अली निवाली ग्राम नियामवाला डोईवाला देहरादून उम्र 28 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त साहिल
01- मु.अ.सं.–306/2025 धारा- 305A/317(2)/3(5) बीएनएस
02- मु.अ.सं.- 227/2020 धारा- 8/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट
03- मु.अ.सं. 52/2019 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
04- मु.अ.सं.- 122/2020 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट
पुलिस टीम
01 : अ.उ.नि. वीरेन्द्र सिंह नेगी
02 : हेका. अनिल कुमार
03 : का. सोविन्द्र कुमार
