एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी परियोजना के अंतिम पोत, यार्ड 3034 (अजय) का शुभारंभ

@ नई दिल्ली :-

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित, पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जलयान का आठवाँ और अंतिम पोत, यार्ड 3034 (अजय) का 21 जुलाई 2025 को जीआरएसई, कोलकाता में चीफ ऑफ मैटेरियल वाइस एडमिरल किरण देशमुख की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। नौसेना की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, प्रिया देशमुख ने पोत का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और जीआरएसई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अर्नाला श्रेणी का पहला पोत 18 जून 2025 को कमीशन किया गया था और दूसरे पोत की डिलीवरी अगस्त 2025 में होने की योजना है। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना की जलगत क्षेत्र जागरूकता, पनडुब्बी रोधी युद्ध और बारूदी सुरंग बिछाने की क्षमताओं को बढ़ाएगा।

यह जहाज़ भूमिका परिभाषित करने वाले सेंसरों जैसे कि हल माउंटेड सोनार और लो फ़्रीक्वेंसी वेरिएबल डेप्थ सोनार (LFVDS) से सुसज्जित है, और अत्याधुनिक टॉरपीडो, एंटी-सबमरीन रॉकेट, NSG-30 गन और 12.7 मिमी SRCG द्वारा प्रदान की गई मारक क्षमता से युक्त है। यह जहाज़ डीज़ल इंजन द्वारा संचालित है और वाटरजेट द्वारा संचालित होता है।

अजय का प्रक्षेपण भारतीय नौसेना द्वारा जहाज़ निर्माण, हथियारों, सेंसरों और उन्नत संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों में आत्मनिर्भरता की निरंतर खोज में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ, यह जहाज़ भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल का उदाहरण है और हिंद महासागर क्षेत्र में हमारे राष्ट्रीय समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण क्षमताएँ प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...