@ देहरादून उत्तराखंड :-
12 अप्रैल 2026 को संदीप सिंह निवासी धुलकोट, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर आकर शिकायत दर्ज करायी कि उनकी हिताची कंपनी की फ्रैंचाइजी है तथा उनके द्वारा प्रेमनगर से विकासनगर के मध्य में लगे हिताची एटीएमों की देखरेख का कार्य किया जाता है।

12 अप्रैल 2026 को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विकासनगर, हरबर्टपुर चौक, सेलाकुई व रामपुर में लगे एटीएम मशीनों के कार्ड रीडर में केमिकल लगाकर एटीएम मशीनों को खराब करते हुए एटीएम मशीनों को नुकसान पहुंचाया गया तथा उपरोक्त एटीएम मशीनों से पैसे निकालने आए लोगों के साथ धोखाधडी से उनके एटीएम कार्ड बदकर उनके खातों से पैसे निकाले गये। शिकायत के आधार थाना विकासनगर पर तत्काल मु.अ.सं. 113/2026 के अंतर्गत धारा 318(4), 324(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पर टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा ए.टी.एम. तथा उसके आस-पास आने जाने वालो रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानाकारियां एकत्रित की गई तो घटना में 02 अभियुक्तों के शामिल होने तथा उनके द्वारा घटना में प्रयुक्त स्कूटी के सम्बन्ध में पुलिस टीम को अहम जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप – 13 अप्रैल 2026 को चैकिंग के दौरान समरफील्ड स्कूल के पास से मुखबिर की सूचना पर घटना में सम्मिलित 02 अभियुक्तों 01: अंकित कुमार पुत्र चन्द्रभान तथा 02- कु. प्राची सैनी पुत्री स्व. चमन सैनी गिरफ्तार किया गया, जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से विभिन्न बैंको के कुल 34 ए.टी.एम. कार्ड तथा ए.टी.एम. धोखाधडी कर निकाले गए 9380/- रुपये व घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू.पी.-11-सीडब्ल्यू-82.5 को सीज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो अलग-अलग एटीएम में जाकर पहले एटीमए मशीन में फैवी क्विक लगाकर उसे खराब कर देते हैं, जिसके उपरान्त उस एटीएम से पैसा निकालने वाले लोगों के पैसे न निकलने पर उनकी सहायता करने के बहाने उनका एटीएम पिन देख लेते हैं तथा इसी इसी दौरान चालाकी से उनका एटीएम बदल देते हैं। इसी प्रकार उनके द्वारा सहसपुर क्षेत्र में एक महिला का एटीएम बदलकर उसके खाते से 14 हजार रू निकाल लिये गये थे। इसके उपरान्त भी उनके द्वारा अन्य लोगों के साथ इसी प्रकार से धोखाधडी करने का प्रयास किया गया किन्तु वो सफल नहीं हो पाये। गिरफ्तार अभियुक्त अंकित पूर्व में भी धोखाधडी के अभियोग मे जेल जा चुका है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1: अंकित कुमार पुत्र चन्द्रभान निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, थाना गंगनहर, जिला हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष
2- कु. प्राची सैनी पुत्री स्व. चमन सैनी निवासी दीपनगर, थाना नेहरु कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
बरामदगी:-
1: अलग-अलग बैकों के कुल 34 एटीएम
2: धोखाधडी कर एटीएम से निकाले गये 9380/- रू
3: घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू.पी.-11-सीडब्ल्यू-8205
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अंकित कुमार
1- मु.अ.स.- 163/2021 धारा 414/420/411 आईपीसी, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
पुलिस टीम :-
1- उ.नि. चन्द्र शेखर नौटियाल
2- का. प्रवीन कुमार
3- का. नवीन कुमार
4- का. नरेश पन्त
5- का. ब्रजपाल सिंह
6- म.का. पूनम
