@ बेंगलुरु कर्नाटक :-
दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (AOC-in-C) एयर मार्शल जसवीर सिंह मान, एवीएसएम, वीएम ने बेंगलुरु स्थित एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देश में चल रहे स्वदेशी एयरोस्पेस कार्यक्रमों, डिजाइन एवं विकास गतिविधियों तथा उत्पादन क्षमताओं का अवलोकन किया।

ADA के दौरे के दौरान एयर मार्शल मान ने पीजीडी (कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) एवं निदेशक डॉ. अमिताभ सराफ सहित एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने विभिन्न डिजाइन एवं विकास कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां देखीं, जिनमें एलसीए एएफ एमके-II और एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने वर्चुअल रियलिटी (VR) लैब का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने HAL का दौरा किया, जहां कंपनी के सीएमडी रवि के., सीईओ (बीसी) जयकृष्णन एस. और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयर मार्शल मान ने एलसीए एयरक्राफ्ट डिवीजन और उत्पादन सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा विमान निर्माण से जुड़ी क्षमताओं की जानकारी ली।
उन्होंने भारतीय वायुसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एलसीए तेजस एमके-1ए विमानों की समयबद्ध आपूर्ति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने डिजाइन, विकास, विनिर्माण और परिचालन आवश्यकताओं के बीच बेहतर तालमेल को आवश्यक बताया।
दौरे ने भारत की स्वदेशी लड़ाकू विमान निर्माण क्षमता को मजबूत करने के लिए वायुसेना, अनुसंधान एवं विकास संस्थानों तथा उद्योग के बीच करीबी समन्वय के महत्व को रेखांकित किया।

Nếu đang tìm link TK88, mọi người nên kiểm tra kỹ tên miền trước khi truy cập. Các website có tên tương tự đôi khi khá dễ gây nhầm lẫn. Sau khi vào đúng trang thì có thể xem thông tin sản phẩm và hướng dẫn được cung cấp. Trước khi đăng ký tài khoản, nên đọc kỹ điều khoản và chính sách dịch vụ.
Anh em có thể truy cập FLY88 để xem thêm các thông tin liên quan.
F8BET thương hiệu nổi bật 2026 . Nạp đầu nhận ngay 68k.