गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

@ देहरादून उत्तराखंड :-

वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रीय अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधि0 में चालानी कार्यवाही की गई, जिसके पश्चात मा न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती विकासनगर जनपद देहरादून को 04 मई 2026 को 06 माह तक जनपद की सीमाओं से प्रवेश न करने की सख्त हिदायत देते हुए जिलाबदर किया गया था।

29 जुलाई 2026 की रात्रि को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त आसिफ, जिसे 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था, उसके द्वारा समय से पूर्व जनपद/थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश किया है तथा वह सम्भवत: जनपद में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आसिफ उपरोक्त को सिनेमा गली विकासनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 224/2026 धारा 3(1)/10 गुण्डा नियंत्रण अधि01970 पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त आदतन अपराधी है तथा अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में आपराधिक प्रकरणों के 15 अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:

01- आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर, देहरादून, उम्र – 27 वर्ष

आपराधिक इतिहास :-

1- मु०अ०सं०- 368/21 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
2- मु०अ०सं०- 515/21 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
3- मु०अ०सं०- 372/22 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर,देहरादून
4- मु०अ०सं०- 480/19 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
5- मु०अ०सं०- 287/23 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
6- मु०अ०सं०- 108/20 धारा 392, 356, 441 IPC, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
7- मु०अ०सं०- 109/20 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
8- मु०अ०सं०- 147/22 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
9- मु०अ०सं०- 61/24 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
10- मु०अ०सं०- 403/23 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
11- मु०अ०सं०- 188/23 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
12- मु०अ०सं०- 325/22 धारा 25/4 Arms Act, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
13- मु०अ०सं०- 11/21 धारा 394, 411, 506 IPC, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
14- मु०अ०सं०- 478/19 धारा 394, 411, 34 IPC, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
15- मु०अ०सं०- 225/25 धारा 3(5)/304 (2)/317 (2) BNS, कोतवाली विकासनगर, देहरादून

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली विकासनगर
2- का0 सुरेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...