गुवा शहीद दिवस तैयारी समिति का हुआ गठन

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड  :-

आगामी 08 सितम्बर को गुवा में आयोजित होने वाले शहीद दिवस और झारखण्ड राज्य निर्माता व दिशूम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम जोहार यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, पश्चिमी सिंहभूम, जिला समिति की बैठक गुवा के डीबी में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में सम्पन हुई।

बैठक में गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और अन्तिम जोहार यात्रा से सम्बंधित तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में गुवा शहीद दिवस को लेकर जिला स्तरीय तैयारी समिति का गठन किया गया।

जिसमें जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, विकास गुप्ता, अशोक दास, प्रेम मुंडरी,जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी,जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष की लक्ष्मी सुरेन, जिला झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक सिंकु, व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, जिला संगठन सचिव वृन्दावन गोप, मन्नाराम कुदादा, नोवामुंडी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण देवगम, सचिव अलोक अजय तोपनो, जगन्नाथपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र तिरिया, प्रखंड सचिव आनंद करुवा, पूर्व जिला सदस्य बामिया माझी, मो. तबारक खान, रिमू बहादुर, बिपिन पुरती को शामिल किया गया है।

बैठक में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि गुवा गोलीकांड में शहीद हुए परिवारों के आश्रितों और झामुमो कार्यकर्ताओं को शहीद स्थल तक सकुशल लाने ले जाने का झामुमो कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी लेगी। गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नोवामुंडी, जगन्नाथपुर प्रखंड एवं आसपास के ग्रामीण आम जनता को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए झामुमो के नोवामुंडी और जगन्नाथपुर प्रखंड समिति को जिम्मेदारी दी गई है।

सोनाराम देवगम कहा कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी गुवा गोलीकांड के शहीदों को जिले के सभी क्रांतिकारी झामुमो कार्यकर्ता जोश खरोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाते हुए वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आगामी 4 सितंबर को गुवा में तैयारी समिति की बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, मंत्री, सांसद बैठक में होंगे शामिल।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, प्रेम मुंडारी, अशोक दास, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, संयुक्त सचिव सोनु हरिवंश,मन्नाराम कुदादा, मंजीत हासदा, दुर्गा चरण देवगम, अभिषेक सिंकु, लक्ष्मी सुरेन, मो. तनवीर आलम, इस्तेयाक आलम, अर्जुन कच्छप, मो. तबारक खान, वृन्दावन गोप, बामिया माझी, रिमू बहादुर, अलोक अजय तोपनो, मनोज लागुरी, महेंद्र तिरिया, कपिलेश्वर दोंगो, लागो चम्पीया, चरण चम्पीया, दामु चम्पीया, प्रभात कुमार सिंकु, सोनू हरिवंश राम, सोनू महापत्रो, दीनबंधु भँज, नितेश कुमार करुवा, अभिराम देवगम, मो. शादान, पप्पू करुवा, अभिषेक तांती, प्रधान चम्पीया, सोमा कुमार महतो, बिरसिंह पुरती, तुलसीनाथ केराई, सुभाष चंद्र दास, मो. फिरोज, शमशाद आलम, विजय कुमार, मो. तनवीर आलम, लखन हेमब्रम, मुकेश गोप, जगबंदु गोप, मो. बसीद इक़बाल, नौशाद अख्तर, सन्यासी कुमार राम व झामुमो के सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी समेत काफ़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...