हेमंत सोरेन के झामुमो अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड राज्य का विकास स्वाभाविक रूप से होगा : दुर्गा देवगम

@ सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम ) झारखंड :-

झारखंड मुक्ति के नोवामुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा देवगम ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष तथा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाए जाने पर बधाई दी है।

अध्यक्ष दुर्गा देवगन ने विश्वास जताया है कि अब स्वाभाविक रूप से झारखंड राज्य का विकास होगा एवं क्षेत्र के समस्याओं को स्वाभाविक रूप से हल किया जा सकेगा ।उन्होने कहा है कि जेएमएम एक प्रभावशाली राजनीतिक दल है।

नोवामुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा देवगम ने कहा है कि झामुमो झारखंड राज्य को सजाने एवं सँवारने के लिए पूरी तरह से कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए पार्टी का चुनाव चिन्ह धनुष और तीर है।

झारखंड में मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा और कल्याण को बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, सर्वजन पेंशन के तहत लगभग 34 लाख लाभुकों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है।यह योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को सीधे नकद लाभ प्रदान करने के लिए वर्ष 2020 में शुरू की गई थी।

प्रारंभ में ₹1,000/माह, दिसंबर 2024 से बढ़ाकर ₹2,500/ माह कर दिया गया। जनवरी 2025 तक इस योजना से 56.61 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं ।नोवामुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा देवगम ने क्षेत्र के जन साधारण को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी से जुड़कर झारखंड राज्य को समृद्ध एवं उज्जवल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...