@ भोपाल मध्यप्रदेश :-
हिंदी लेखिका संघ की गोष्ठी विश्व संवाद केंद्र में संपन्न हुई। भारतीय वन प्रबंधन संस्थान की डॉ जयश्री दुबे ने अध्यक्षता करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपभोग और पृथ्वी की क्षमता पर विचार रखे।


मुख्य अतिथि श्रीराम माहेश्वरी ने वायु और ध्वनि प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए दीपपर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। संघ अध्यक्ष डॉ साधना गंगराड़े ने स्वागत वक्तव्य दिया तथा साहित्य के द्वारा जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। इस अवसर पर संघ द्वारा डा जयश्री दुबे और श्रीराम माहेश्वरी को शाल स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन मधूलिका सक्सेना ने किया।
चित्रा चतुर्वेदी ने सरस्वती वंदना की। वंदना गुप्ता ने आभार माना। शशि शर्मा, निमिषा गुप्ता, सुधा दुबे, नीता सक्सेना, सीमा शिवेंद्र, रेनू श्रीवास्तव, माधुरी आरंदीकर, सुमीत नायर ,रंजना शर्मा, कल्पना विजयवर्गीय, वंदना गुप्ता, सुनीता यादव, शेफालिका श्रीवास्तव, वंदना जोशी, सुनीता शर्मा सिद्धि, सीमा जैन, उषा चतुर्वेदी, नीता श्रीवास्तव श्रद्धा ने कविताएं पढ़ी। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कुमकुम गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थी।
