@ शिमला हिमाचल :-
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला का दौरा कर वहां उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनका कुशल-क्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

