@ शिमला हिमाचल :-
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से यूएसए के इलिनोइस विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. मनुराज सूद के नेतृत्व में भेंट की। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित बैठक में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं और शोध पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में विश्व स्तरीय चिकित्सा शिक्षा के विश्व-स्तरीय मापदण्डों को अपना रही है ताकि राज्य में लोगों को बेहतरीन एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। इसी के दृष्टिगत प्रदेश में सभी चिकित्सा महाविद्यालयों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है तथा शोध कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए नवोन्मेषी प्रयास किये जा रहे हैं।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को और सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों के छात्रों के लिए इलिनोइस विश्वविद्यालय के साथ स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित करेगी ताकि प्रदेश के छात्र वहां की नवीन तकनीक तथा शिक्षण व्यवस्था से रूबरू हो सकें। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षकों को भी इस विश्वविद्यालय में एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा। इसके अलावा संकाय सदस्यों के बीच विशेष प्रशिक्षण, शिक्षण, अनुसंधान एवं व्यावसायिक दक्षता विकास के लिए आदान-प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा को अधिक गुणात्मक बनाने के लिए इस विश्वविद्यालय के साथ पूर्व में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। शैक्षणिक संसाधनों, शोध प्रकाशनों, शिक्षण सामग्री एवं तकनीकी ज्ञान का परस्पर आदान-प्रदान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में विश्व स्तरीय चिकित्सा तकनीक और उपकरणों को अपना रही है। चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को और सुदृढ़ करने में इलिनोइस विश्वविद्यालय में प्रचलित श्रेष्ठ चिकित्सा परम्पराओं को अपनाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग और मदद प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किये जा रहे नवाचार की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार के लिए चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में शोध, टेलीमेडिसन को सशक्त बनाने के साथ-साथ कैंसर उपचार की नवीन तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को प्रोत्साहित करने की नितान्त आवश्यकता है। इलिनोइस विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने चिकित्सा शिक्षा के नए आयामों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य आशीष सिंहमार, अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाणा के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. बृज शर्मा और विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Everything about this place feels high quality. From the graphics to the payment options, it is all spot on. Try your luck at br1cassino.