इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की

@ गांधीनगर गुजरात :-

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स कम्बाइंड अथॉरिटी के वेस्ट मिडलैंड्स के महापौर रिचर्ड पार्कर तथा उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गांधीनगर में शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुई यूके-इंडिया ट्रेड डील के बाद यह प्रतिनिधिमंडल पहली बार गुजरात के दौरे पर आया है।

इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विशेष रूप से हायर एजुकेशनग्रीन इकोनॉमी और ईवीस्किल डेवलपमेंटएआई- एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की तत्परता व्यक्त की।

उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ गुजरात में 2030 में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए स्पोर्ट्स इकोसिस्टम और स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में यूके की विशेषज्ञता का योगदान देने के संबंध में फलदायी चर्चाएं की। इतना ही नहींइन गेम्स के आयोजन के संदर्भ में मुख्यमंत्री और गुजरात के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को वेस्ट मिडलैंड्स की यात्रा पर आने का आमंत्रण भी दिया।

इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के देशों के लिए भारत एक विश्वसनीय मित्र के रूप में उभरा है। गुजरात को उनके नेतृत्व का जो लाभ मिला है उसका उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने जोड़ा कि 2003 की वाइब्रेंट समिट से गुजरात ग्लोबल डेस्टिनेशन फॉर इन्वेस्टमेंट बना है और उनके मार्गदर्शन में गुजरात ने पॉलिसी ड्रिवन स्टेट के रूप में विभिन्न पॉलिसी मेकिंग से सेक्टर स्पेसिफिक ग्रोथ का विजन अपनाया है।

इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 के प्रधानमंत्री के लक्ष्य में भी गुजरात ग्रीन ग्रोथ सहित उभरते क्षेत्रों से नेतृत्व लेने के लिए तैयार है। यूके को सहभागीता के जिन क्षेत्रों में रुचि होउनमें गुजरात सरकार पूर्ण सहयोग देने के लिए उत्सुक है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ऐसे सेक्टर्स को एक्सप्लोर करने और पारस्परिक विकास की संभावनाओं को गति देने के लिए गुजरात सरकार और वेस्ट मिडलैंड्स के अधिकारियों की एक संयुक्त कार्य समिति बनाने तथा उसके लिए संपर्क सूत्र के रूप में इंडेक्स-बी को नोडल एजेंसी नियुक्त करने का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट की आगामी कड़ी तथा 2027 की वाइब्रेंट समिट में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में वेस्ट मिडलैंड्स ग्रोथ कंपनी के सीईओ नील रामीईओएन एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विजय टांकयूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक इनोवेशन डिस्ट्रिक्ट के कार्यकारी अध्यक्ष ग्रेग क्लार्कबर्मिंघम यूनिवर्सिटी के कुलपति डेविडजीईडीयू ग्लोबल एजुकेशन के प्रबंध निदेशक केविन मैककॉलएस्टन यूनिवर्सिटी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारीयूनिवर्सिटी के उप कुलपति मार्क लीयूकेआईएफएफ इंडिया ग्लोबल फोरम के विलियम केन तथा मनोज लाडवा शामिल रहे।

इस शिष्टाचार भेंट अवसर पर उद्योग विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मामुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमारउद्योग आयुक्त पी. स्वरूपमुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे तथा इंडेक्स बी के एम.डी. केयूर संपत भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...