उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

@ चतरा झारखंड :-

नगर परिषद आम निर्वाचन के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाओं तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, चतरा हरिनाथ महतो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद आम निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...