जयहरीखाल डिग्री कालेज द्वारा, नशा मुक्ति अभियान के तहत किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

@ कमल उनियाल उत्तराखंड :-

हमारे देश में हर साल नशा के सेवन से प्रत्येक दस सेंकेड में एक व्यक्ति मौत के आगोश में समा जाता है। इन्हीं व्यसनो के दुष्प्रभावों के बारे में आमजनो और युवाओ में जागरुकता पैदा करने नशा के प्रकोप से बचाने के लिये यह अभियान देश भर में चलाया जा रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में पौड़ी जनपद के भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल की एंटी -ड्रग सेल इकाई द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक तथा जनजागरूकता रैली निकाली गयी। जिसमें स्थानीय बाजार गुमखाल में प्रभावी नुक्कड नाटक द्वारा नशा करने से जीवन पर सामाजिक और व्यक्तिगत असर पडने वाला प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। और नुक्कड़ नाटक द्वारा नशा के दुष्प्रभावाओ के बारे में बताया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डा. एल. आर. राजवंशी ने कहा इस तरह के आयोजन समाज के सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होने बी. एड. की छात्र -छात्राओं की इस तरह सामाजिक सरोंकारो में बढ चढ़ कर भाग लेने की प्रशंसा की।

नुक्कड नाटक के माध्यम से गुमखाल बाजार में उपस्थित व्यापारियों, दुकानदारों, और राहागीरो को नशीलों पदार्थो के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, व सामाजिक, नुकसान के बारे में जागरुक किया। साथ ही नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को इसके प्रति जागरुक करने की अपील की।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. अर्चना नौटियाल, डा. शिप्रा डा. वसीम अहमद, डा. विक्रम सिंह, डा. मनोज कुमार परमार, डा. आशीष गौड सहित स्थानीय नागरिको, महाविद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। लोगो ने इस तरह की पहल की सराहना करते हुये कहा युवा पीढी के मार्गदर्शन के लिए वरदान साबित होगा।

3 thoughts on “जयहरीखाल डिग्री कालेज द्वारा, नशा मुक्ति अभियान के तहत किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LIVE OFFLINE
track image
Loading...